Press "Enter" to skip to content

भ्रामक खबरों को प्रसारित करने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी

समस्तीपुर : जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने शुक्रवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में मीडिया,सोशल मीडिया तथा एमसीएमसी कोषांग का उद्घाटन किया.यह कोषांग निर्वाचन अवधि के दौरान सभी प्रकार के मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पैनी निगरानी रखने के लिए स्थापित किया गया है.

भ्रामक खबरों पर होगी त्वरित कार्रवाई की जायेगी. उद्घाटन के पश्चात ज़िला पदाधिकारी ने कोषांग के पदाधिकारियों को स्पष्ट और कड़े निर्देश दिए. उन्होंने निर्देश दिया कि समाचार चैनलों और सोशल मीडिया पर बारिकी से नज़र रखी जाये ताकि चुनाव प्रक्रिया की शुचिता बनी रहे.

डीएम ने ज़ोर देकर कहा कि यदि किसी भी प्लेटफॉर्म पर कोई भी भ्रामक खबर या आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली सामग्री पाई जाती है, तो उसे अविलंब संबंधित विभाग को सूचित कर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

कोषांग के सदस्यों को प्रतिदिन प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, केबल नेटवर्क एवं सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी राजनैतिक दल, अभ्यर्थी के पक्ष में प्रकाशित खबरों, एक विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर व्यय अभ्यर्थी कोषांग में जमा करना होगा.

डीएम ने कोषांग के कार्य को बहुत ही महत्वपूर्ण बताते हुए सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन तत्परता और एकाग्रता के साथ करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर नजारत उप समाहर्ता-सह-नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग रजनीश कुमार राय, उप निर्वाचन पदाधिकारी, विनोद कुमार तथा अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *