बिहार के गयाजी में स्कूल बस के ड्राइवर को गाड़ी से खींचकर गोली मारी गई. बाइक सवार 2 अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. बुलेट ड्राइवर के सीने में लगी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. यह घटना गुरुवार सुबह भदवर थाना क्षेत्र के बिशनपुर-रामदोहर मुख्य मार्ग की है.

प्रेम प्रसंग में वारदात की आशंका
जानकारी के मुताबिक एक दिन पहले ही उसे जान से मारने की धमकी मिली थी. प्रेम-प्रसंग में वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है.



घटनास्थल से एक कट्टा और खोखा बरामद किया गया है. इस वारदात के समय बस में बच्चे मौजूद थे. जानकारी मिली है कि अपराधियों ने बस से खींचकर ड्राइवर को पीछे ले जाकर गोली मारी है.



इस दौरान स्कूल बस में सवार बच्चे काफी डरे हुए थे. इन बच्चों को घर भेज दिया गया है. घायल की पहचान सेवरा पंचायत अंतर्गत बिकुआ कला के पिपरा टोला निवासी टनटन कुमार (30) के रूप में हुई है. घायल की हालत गंभीर बनी हुई है. उसे इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एडमिट कराया गया है.























Be First to Comment