दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड मुख्यालय परिसर में बिहार के विकास की एक और कड़ी जुड़ी. नगर विकास और आवास मंत्री जीवेश मिश्रा ने यहां ग्रामीण कार्य विभाग की योजनाओं के तहत 28 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 17 सड़कों का शिलान्यास किया.

उच्च स्तरीय पुल निर्माण की शुरुआत
इस दिन मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत टी-02 से पैगम्बर पुर पथ पर एक उच्च स्तरीय पुल और एल-053 से कठहलिया पथ पर एक अन्य उच्च स्तरीय पुल के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई. साथ ही 17 ग्रामीण सड़कों का शिलान्यास किया गया.



बिहार की सड़कों और गांवों का कायाकल्प
कार्यक्रम के दौरान सिंहवाड़ा प्रखंड मुख्यालय में 16 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से नया प्रखंड कार्यालय और अंचल कार्यालय भवन बनाए जाने की घोषणा की गई.



साथ ही गौड़ीनाथ ब्रह्मपुरा में 100 बेड वाले छात्रावास निर्माण के योजना की जानकारी दी गई. मंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार में ही बिहार की सड़कों और गांवों का कायाकल्प संभव हुआ है. हमने सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के हर गली, हर गांव तक सड़क पहुंचाई है.




























Be First to Comment