थावे. नवरात्र में सप्तमी के मौके पर थावे मंदिर में मां सिंहासनी के दर्शन के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा था. मां के दर्शन के लिए सुबह के तीन बजे से ही दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार दोपहर के दो बजे तक रही. कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालु माता की जयकारा लगाते हुए मां सिंहासनी के दर्शन किये.

दूर-दूर से पहुंचे थे भक्त
पूरा दिन मंदिर परिसर माता की जयकारा से गूंजता रहा. श्रद्धालुओं ने मां सिंहासनी की पूजा-अर्चना करने के बाद भगवान रहषु की पूजा-अर्चना की. इस बार यूपी-बिहार ही नहीं देश के कोने- कोने से श्रद्धालु थावे मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं.



नारियल, चुनरी, फूल की माला के साथ श्रद्धालु मां सिंहासनी के दर्शन के लिए पहुंचे थे. वहीं शाम 7:30 बजते ही मंदिर के पट को बंद कर दिया गया. संध्या आरती के साथ महाभोग का प्रसाद परंपरागत तरीके से डीएम पवन कुमार सिन्हा, एसपी अवधेश दीक्षित, एसडीओ अनिल कुमार मां के दरबार में महाभोग का प्रसाद चढ़वाया.



वैदिक मंत्राें के साथ चढ़ा भोग
मंदिर के मुख्य पुजारी पं संजय पांडेय, प्रशासनिक पुजारी पं हरेंद्र पांडेय समेत प्रमुख पुजारियों ने वैदिक मंत्रों के साथ भोग चढ़वाया. उसके बाद थावे मंदिर समिति की ओर से महा भोग प्रसाद काे भक्तों के बीच वितरण कराया जाता है. इस मौके पर बीडीओ अजय प्रकाश राय, डॉ शशि शेखर सिन्हा, ओम प्रकाश सिंह भुट्टो, दारोगा राय, मंदिर के प्रबंधक अमरेंद्र दुबे की प्रमुख भूमिका रही.


सुविधाओं पर रखा गया विशेष ख्याल
मां की दर्शन के लिए अनियंत्रित भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी हाइअलर्ट मोड में रहा. श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए जिला प्रशासन के कई आला अधिकारी सोमवार को पूरा दिन मंदिर परिसर की विधि–व्यवस्था में लगे रहें.





















Be First to Comment