शारदीय नवरात्र के दौरान मां भगवती के दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी के तहत बुधवार को भी श्रद्धालुओं का जमावड़ा वैष्णो देवी भवन पर नमन हेतु देखा गया। श्रद्धालु भवन पर कतारों में खड़े होते हुए मां भगवती के जयकारे लगाते हुए वैष्णो देवी गुफा में प्रवेश करते नजर आए।

आंकड़े बताते हैं की पहले तीन नवरात्र के दौरान 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया है। इन श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन और श्राइन बोर्ड प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं।



वैष्णो देवी भवन सहित यात्रा मार्ग की बात करें तो श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर खाने-पीने की हर उचित प्रबंध किए गए हैं। जबकि यात्रियों के लिए यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पीने का पानी, भोजनालय में स्वच्छ भोजन व फलहार सहित हर उचित प्रबंध किए गए हैं ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।



श्राइन बोर्ड के प्रवक्ता से मिले आंकड़ों के अनुसार सोमवार को पहले नवरात्र पर 13555, दूसरे नवरात्रि पर 12477 श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी भवन पर नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया था। जबकि बुधवार को रात 10 बजे तक 14526 श्रद्धालुओं में यात्रा पंजीकरण आर.एफ.आई.डी. हसिल कर वैष्णो देवी भवन की ओर प्रस्थान कर लिया था। श्रद्धालु वैष्णो देवी यात्रा के मुख्य पड़ाव बानगंगा में स्नान आदी कर यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ते नजर आए।







































Be First to Comment