दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज स्थित शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के प्रमुख चैतन्यानंद सरस्वती पर छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगा है।

यह मामला तब सामने आया जब दो ई-मेल के जरिए उनकी शर्मनाक करतूतों का खुलासा हुआ। एक 21 साल की छात्रा ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि चैतन्यानंद उसे और अन्य छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजता था और इस काम में कॉलेज की तीन महिला कर्मचारी उसका साथ देती थीं।



इस मामले की शुरुआत 28 जुलाई को हुई जब इंस्टीट्यूट की एक पूर्व छात्रा ने प्रबंधन को एक पत्र लिखकर चैतन्यानंद के दुर्व्यवहार के बारे में बताया। इसके बाद 1 अगस्त को भारतीय वायु सेना के एक ग्रुप कैप्टन ने भी ईमेल भेजा।



इसमें उन्होंने बताया कि चैतन्यानंद देर रात में व्हाट्सएप पर छात्राओं को अश्लील संदेश भेजता है और उन पर दबाव बनाता है। इन दोनों ई-मेल ने इस पूरे मामले को उजागर करने में अहम भूमिका निभाई।




















Be First to Comment