बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा मौका आया है. इस कड़ी में 23 सितंबर को मुजफ्फरपुर जिले में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कुल 32 पदों के लिए बहाली की जाएगी.

इस शिविर का आयोजन बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के तहत अवर प्रादेशिक नियोजनालय, मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में गन्नीपुर स्थित संयुक्त श्रम नियोजनालय भवन, मुजफ्फरपुर में किया जाएगा. जानकारी के अनुसार यह शिविर सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा.



अवर प्रादेशिक नियोजनालय की तरफ से इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वह अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बायोडाटा के साथ 23 सितंबर 2025 को नियोजनालय परिसर में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं. साथ में अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी जरूर लेकर आएं.





























Be First to Comment