Press "Enter" to skip to content

किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए पोल्ट्री फार्मिंग एक बेहतर विकल्प

पूसा : डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के संचार केंद्र स्थित पंचतंत्र सभागार में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए पोल्ट्री फार्मिंग एक बेहतर विकल्प विषय पर प्रशिक्षण शुरू हुआ. अध्यक्षता करते हुए वैज्ञानिक डॉ आनंदमय कुंडू ने कहा कि पोल्ट्री फार्मिंग ग्रामीण व घरेलू महिलाओं के जीवकोपार्जन का साधन के रूप में विकसित हो चुका है. किसानों की आय बढ़ाने के लिए पोल्ट्री फार्मिंग एक लाभदायक व्यवसाय है. क्योंकि इससे नियमित नकद आय होती है. फसल की खराब स्थिति में भी आय का वैकल्पिक साधन मिलता ही रहता है. इसके लिए बहुत बड़े निवेश की भी जरूरत नहीं होती है.

सरकार द्वारा राष्ट्रीय पशुधन मिशन जैसी योजनाओं के तहत सब्सिडी और लोन की सुविधा भी उपलब्ध है. इससे लागत कम होती है. इस व्यवसाय से अंडे और मांस की निरंतर मांग रहती है. जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा मिलता है. इसे शुरू करने के लिए ज्यादा जगह की भी आवश्यकता नहीं होती है.

वैज्ञानिक डॉ फूलचंद ने कहा कि मुर्गीपालन व्यवसाय कम लागत एवं छोटी जगहों में बेहतर आमदनी देने का जरिया बन सकता है. मुर्गी के मांस में प्रोटीन, वसा एवं खनिज प्रचूर मात्रा में पायी जाती है. मुर्गी फार्म का अवशेष अन्य फसलों में नाइट्रोजन एवं फास्फोरस बड़े ही सफलतापूर्वक उत्पादन में वृद्धि करता है.

संचालन करते हुए प्रसार शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष सह प्रशिक्षण कॉर्डिनेटर डॉ बिनीता सतपथी ने कहा कि इस सत्र में प्रशिक्षणार्थियों की प्री एवं पोस्ट अर्जित ज्ञान का हमारे वैज्ञानिक अवलोकन करेंगे. धन्यवाद ज्ञापन वैज्ञानिक डॉ संजीव कुमार ने दिया. मौके पर एटीएम आदित्य पांडेय, अजहर इमाम खान, कैसर खान, अफसर खान, टेक्निकल टीम के सुरेश कुमार, विक्की कुमार, सूरज कुमार आदि मौजूद थे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *