बिहार पुलिस सेवा के सात आरक्षी उपाधीक्षकों को अगले आदेश तक नयी जिम्मेदारी दी गयी है। जिन पुलिस उपाधीक्षकों का नया पदस्थापन हुआ है उनमें फ़खरे आलम, ऋषव देव रंजन, आकाश किशोर, शत्रुघ्न कुमार मंडल, मनोज कुमार सिंह, दीवान एकराम खान और राजेश रंजन के नाम शामिल हैं।

पुलिस मुख्यालय, अररिया में सेवा दे रहे फ़खरे आलम को यातायात, अररिया के पद पर पदस्थापित किया गया है। तीन पुलिस उपाधीक्षकों ऋषव देव रंजन, आकाश किशोर और शत्रुघ्न कुमार मंडल को विशेष सुरक्षा दल, पटना में पदस्थापित किया गया है। इसके पूर्व पुलिस उपाधीक्षक ऋषव देव रंजन नवादा में, पुलिस उपाधीक्षक आकाश किशोर अपराध अनुसंधान विभाग, पटना में और पुलिस उपाधीक्षक मंडल एससीआरबी एवं आधुनिकीकरण, पटना में अपनी सेवा दे रहे थे।



इसके साथ ही पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह, सचिवालय सुरक्षा, पटना को पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अररिया में पदस्थापित किया गया है। अररिया के यातायात पुलिस अधीक्षक दीवान एकराम खान को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस- 07, कटिहार में पदस्थापित किया गया है। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस- एक राजेश रंजन को पुलिस उपाधीक्षक, सचिवालय सुरक्षा, पटना में पदस्थापित किया गया है।























Be First to Comment