इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने के लिए 15 सितंबर 2025 आखिरी तारीख है। अब तक 6 करोड़ से ज्यादा रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं लेकिन अंतिम समय में रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या बढ़ने से आयकर विभाग के पोर्टल पर भारी दबाव है। कई टैक्सपेयर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट सर्वर ओवरलोड और अन्य तकनीकी दिक्कतों की शिकायत कर रहे हैं।

दरअसल, आखिरी दिनों में बड़ी संख्या में लोग एक साथ ITR फाइल करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे आप एक 4-6 लेन के हाईवे की तरह समझ सकते हैं जहां ज्यादा ट्रैफिक होने पर गाड़ियां धीरे-धीरे चलती हैं। यही हाल आयकर विभाग के पोर्टल का भी है जहां हाई ट्रैफिक के चलते कई बार सर्वर धीमी गति से काम करने लगता है।



कई टैक्सपेयर्स को अपना एनुअल इन्फॉर्मेशन स्टेटमेंट (AIS) डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है। आयकर विभाग ने हाल ही में घोषणा की थी कि AIS को अब किसी भी थर्ड-पार्टी सॉफ्टवेयर टूल से डाउनलोड नहीं किया जा सकता। इसे डाउनलोड करने का एकमात्र तरीका अब ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉग इन करके AIS कंप्लायंस पोर्टल पर जाना है। हालांकि, कुछ यूजर्स का कहना है कि पोर्टल आसानी से काम कर रहा है जबकि कुछ को AIS डाउनलोड करने में 10 मिनट तक का समय लग रहा है।























Be First to Comment