Press "Enter" to skip to content

अनियंत्रित मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने साइकिल सवार युवती को रौंदा, पहुंची पुलिस

बिहार के जहानाबाद जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां पर एक अनियंत्रित मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने साइकिल सवार युवती को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के घोषी थाना क्षेत्र के चौपाहा गांव की है। मृतका की पहचान रामाशीष यादव की पुत्री आभा कुमारी (20 वर्षीय) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आभा साइकिल से बाजार जा रही थी, तभी रास्ते में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार युवती को रौंद दिया।

घायल युवती को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, अपनी बेटी की मौत की खबर सुनकर पिता रामाशीष यादव सदमे में चले और उनको ब्रेन हेमरेज हो गया। वह अस्पताल में जिंदगी और मौत जूझ रहे हैं।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, इस घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JEHANABADMore posts in JEHANABAD »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *