Press "Enter" to skip to content

न्यूड पार्टी का पोस्टर तेजी से हो रहा वायरल, सक्रिय हुई पुलिस

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक वायरल पोस्टर ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। सोशल मीडिया पर एक “न्यूड पार्टी” का पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि इस पार्टी में शामिल होने वाले लोगों को बिना कपड़ों के आना होगा।

पोस्टर में शराब, संगीत और “मस्ती” का भी जिक्र है जिसके बाद से लोग हैरान हैं और यह चर्चा का विषय बन गया है। जैसे ही यह पोस्टर फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म पर फैला लोगों की प्रतिक्रियाएँ आने लगीं। कुछ यूजर्स ने हैरानी जताते हुए पूछा कि क्या रायपुर में भी अब ऐसे आयोजन होंगे जबकि कुछ ने इसे सिर्फ एक मज़ाक या शरारत बताया।

कई यूजर्स ने गुस्से में इसे खुलेआम अश्लीलता का प्रचार कहा। वहीं कुछ मज़ाकिया यूजर्स ने तो ‘पार्टी पास’ भेजने की भी मांग कर दी।यह पोस्टर वायरल होने के बाद रायपुर पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक इस तरह की किसी पार्टी के आयोजन की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

शुरुआती जांच में यह एक शरारत या अफवाह फैलाने की कोशिश लगती है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह पोस्टर किसने बनाया और सबसे पहले इसे सोशल मीडिया पर किसने साझा किया था। इस मामले ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया पर फैलाई गई एक छोटी सी अफवाह भी कितनी तेजी से हड़कंप मचा सकती है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CHHATTISGARHMore posts in CHHATTISGARH »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *