Press "Enter" to skip to content

प्लेटफॉर्म पर अचानक यात्रियों के बीच मची अफरा-तफरी

गया जी. गया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को भारी अफरा-तफरी का सामना करना पड़ा. अचानक उद्घोषणा की गयी कि गाड़ी संख्या 03697 गया-नयी दिल्ली स्पेशल ट्रेन छह नंबर प्लेटफॉर्म से नहीं बल्कि तीन नंबर प्लेटफॉर्म से खुलेगी. सूचना दोपहर 2:09 बजे दी गयी, इससे यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया.

घोषणा मिलते ही यात्री जल्दबाजी में प्लेटफॉर्म बदलने लगे. भीड़ के कारण फुट ओवरब्रिज पर धक्का-मुक्की हुई और कुछ यात्रियों को चोटें भी लगीं. यात्रियों का कहना था कि दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए महज पांच मिनट का समय मिला, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गयी.

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक गया-कामाख्या एक्सप्रेस की शंटिंग के कारण प्लेटफॉर्म बदलने की आवश्यकता पड़ी. उनका दावा है कि यात्रियों को 40 मिनट पहले ही सूचित कर दिया गया था कि ट्रेन छह नंबर प्लेटफॉर्म से नहीं खुलेगी, बल्कि तीन नंबर प्लेटफॉर्म से खुलेगी.

इसी दौरान गाड़ी संख्या 03309 धनबाद-जम्मू तवी गरीब रथ स्पेशल ट्रेन की प्लेटफॉर्म सूचना भी बार-बार बदली गयी. पहले कहा गया कि ट्रेन एक नंबर प्लेटफॉर्म पर आयेगी, लेकिन बाद में बताया गया कि यह दो नंबर प्लेटफॉर्म पर आयेगी. लगातार सूचना बदलने के कारण यात्रियों को रेल सफर में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

Share This Article
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *