बिहार में बारिश का दौर पिछले कुछ दिनों से चला. 15 अगस्त को पटना समेत अन्य जिलों में मौसम का मिजाज सामान्य रहा. राजधानी पटना में भी हल्की धूप खिली रही.

मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. खगड़िया, मुंगेर, बांका, बक्सर, कैमूर व आसपास के कई जिलों में वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी हुआ है. भारी या अति भारी बारिश का अलर्ट अभी नहीं है.



बारिश के लिए जरूरी सिस्टम अब कुछ कमजोर हो चुका है. पिछले कुछ दिनों से जिस तरह भारी और अति भारी बारिश जिलों में हो रही थी, अब उस तरह का मौसम अभी फिलहाल नहीं रहेगा, ऐसा अनुमान है.




आइएमडी के अनुसार दक्षिण-मध्य,उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में कुछ जगहों पर आकाशी बिजली (ठनका) गिरने की संभावना है. इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.




पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालपुर, सीवान, सारण, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार में कल यानी शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.




























Be First to Comment