मुंगेर में डूबने से मौत के मामले भी अब बढ़ने लगे हैं. बुधवार को हवेली खड़गपुर प्रखंड की अग्रहण पंचायत के सठबिग्घी गांव में साइकिल से सरसों लेकर शामपुर जा रहे एक युवक की सड़क किनारे गहरे गड्ढे में भरा पानी में गिर जाने से मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार सठबिग्घी गांव निवासी मदन मंडल का 25 वर्षीय पुत्र सुशांत कुमार सरसों लेकर अपनी साइकिल से शामपुर जा रहा था. गांव की सड़क और सड़क और आसपास का हिस्सा जलमग्न होने के कारण साइकिल चला रहा युवक सुशांत सड़क का अंदाजा नहीं लगा सका और गहरे गड्ढे में गिर गया.



जाल और अन्य माध्यम से पानी से भरा गढ्ढा में गिरे युवक को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी.



दूसरी घटना असरगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत असरगंज के रहमतपुर रविदास टोला की है. जहां घास काटने गई एक छात्रा सुहानी कुमारी (12 वर्ष) की मौत गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. एक छात्रा जख्मी है जिसे भागलपुर रेफर किया गया है.
































Be First to Comment