Press "Enter" to skip to content

कोंच को धार्मिक मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाने का प्रयास

कोंच. प्रखंड में सोमवार शाम कोंचेश्वर महादेव महोत्सव का उद्घाटन बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह, डॉ प्रेम कुमार, डॉ संतोष कुमार सुमन व स्थानीय विधायक डॉ अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से किया.

महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी शानदार प्रस्तुति हुई. इसमें लोकगायिका अनुपमा यादव ने अपने गीतों से समां बांध दिया. इस कार्यक्रम में स्थानीय जनता की भारी भीड़ उमड़ी और श्रद्धालुओं ने कोंचेश्वर महादेव के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया. इस मौके पर मंत्रियों ने क्षेत्रीय विकास और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही और कोंच को धार्मिक मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाने का भरोसा दिलाया.

मौके पर प्रखंड प्रमुख मणि देवी, 20 सूत्री उपाध्यक्ष जमीलू रहमान, मुखिया दिलीप कुमार, संजय यादव, पूजा कुमारी के अलावा डीएसपी सुशांत कुमार चंचल, एसडीओ प्रवीण कुंदन, बीडीओ बिपुल भारद्वाज, सीओ मुकेश कुमार, कुंदन कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

विधायक अनिल कुमार ने पर्यटन मंत्री से कोंचेश्वर महादेव के नाम पर गया-गोह मुख्य मार्ग पर एक द्वार का मांग रखा. जिस पर पर्यटन मंत्री ने कहा की इसकी मांग की जरूरत नहीं है. आप लोगों ने चाहा और यह पूरा होगा पर्यटन मंत्री ने कहा कि यह मंदिर देखने से ही ऐतिहासिक लगता है. इसको पर्यटन के रूप में विकसित करेंगे.

वहीं डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा कि कोंच के हर जगह में शिव समाहित है. जहां भी खुदाई होती, एक पौराणिक मूर्ति मिलती है. जिससे प्रतीत होता है कोंच का संबंध ऐतिहासिक रहा है. वहीं, प्रेम कुमार ने कहा कि हमारी सरकार में हर एक पौराणिक मंदिरों का कायाकल्प हो रहा है. गया जी का विष्णुपद मंदिर का भी विकास बनारस की तर्ज पर होगा .हमसे ना भंगिया पिसाई ए गणेश के पापा… पर झूम उठे श्रोता

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EntertainmentMore posts in Entertainment »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *