Press "Enter" to skip to content

दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, कई घायल

बहेड़ी-लहेरियासराय मुख्य सड़क में रूपोलिया पुलिया के निकट सोमवार की रात दो बाइक की आमने- सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी. वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान पुलिस अधिकारी कल्याणपुर निवासी शिवजी पासवान के पुत्र नीलेश कुमार (24) के रूप में हुई.

बताया जाता है कि धनौली पंचायत के कल्याणपुर निवासी दारोगा पासवान का पुत्र नीलेश बाइक से एक व्यक्ति के साथ घर से बहेड़ी की ओर जा रहा था. वहीं बघरा सीमा गांव के बंकु ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार ठाकुर स्प्लेंडर पर तरुण साहु के 16 वर्षीय पुत्र राजा साहु के साथ आ रहा था.

इसी दौरान पुलिया के निकट दोनों बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इसमें दोनों बाइक चालक नीलेश व सूरज गंभीर रूप से व सवार अन्य लोग आंशिक रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोग सभी को सीएचसी बहेड़ी लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल नीलेश व सूरज को डीएमसीएच रेफर कर दिया.

हालांकि परिजन नीलेश को दरभंगा स्थित एक निजी अस्पताल ले गये, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि सूरज व राजा का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है.

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *