बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे एक्शन मोड में हैं. बिहार में इस साल होनेवाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को रोजगार की बड़ी सौगात दी है.

सीएम नीतीश ने शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जल्द से जल्द परीक्षा आयोजित कराने का आदेश जारी कर दिया है. मुख्यमंत्री ने बिहार लोक सेवा आयोग को जल्द से जल्द शिक्षक नियुक्ति को लेकर TRE 4 की परीक्षा लेने का आदेश दिया है. उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है.



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. एक्स पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा है, “हमने शिक्षा विभाग को कहा है कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्तियों की गणना तुरंत कर ली जाए. इस पर नियुक्ति के लिए TRE 4 की परीक्षा शीघ्र लेने की कार्रवाई की जाए.”



राज्य सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि नियुक्तियों में 35 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षण का लाभ बिहार की निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा.




इसी साल जनवरी के महीने में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने एक एक्स पोस्ट में बताया था कि चौथे चरण में 80 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति होनेवाली है. उन्होंने बताया था कि यह नियुक्ति चुनाव से पहले कर ली जाएगी.






















Be First to Comment