Press "Enter" to skip to content

सिनेमाघर में फिल्म देखना सबसे सस्ता, सरकार ने उठाया कदम

फिल्में हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं. मनोरंजन के लिहाज से ज्यादातर लोगों के लिए ये एक बड़ा जरिया भी हैं. कई बार फिल्मों में कई सोशल मैसेज भी होते हैं. वहीं रोजगार के लिहाज से भी ये बहुत बड़ा उद्योग है. बीते कुछ वक्त में मल्टीप्लेक्स कल्चर के बीच फिल्मों की टिकटें काफी महंगी हो गई है. दो लोगों के लिए एक फिल्म देखने का मतलब है औसतन 1000 रुपए खर्च करना. ऐसे में आम आदमी की पहुंच में ये राशि नहीं है.

यही कारण है ज्यादातर लोग तभी सिनेमा हॉल का रुख करते हैं जब कोई ब्लॉकबस्टर मूवी लगी हो या फिर उनके किसी पसंदीदा अभिनेता अभिनेत्री की फिल्म हो. ऐसे में देश के एक राज्य ने फिल्मों के प्रति लगाव रखने वालों के लिए बड़ा कदम उठाया है. कर्नाटक सरकार ने प्रदेश में मूवी टिकट की दर 200 रुपए से ज्यादा न करने का फैसला लिया है.

दरअसल कर्नाटक सरकार ने प्रदेश के सभी सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में हर भाषा की फिल्म के टिकट की अधिकतम कीमत 200 रुपए तय करने का प्रस्ताव रखा है. खास बात यह है कि इस कीमत में एंटरटेनमेंट टैक्स भी शामिल होगा. सरकार की ओर से इस संबंध में एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है.

इसमें कहा है कि प्रस्तावित है कि प्रदेश के सभी सिनेमाहॉल जिनमें मल्टीप्लेक्स भी शामिल हैं इनमें लगने वाली किसी भी भाषा की फिल्म के टिकट की दर टैक्स समेत 200 रुपए से ज्यादा नहीं होगी.
इस संबंध में सरकार की ओर से सुझाव भी मांगे गए हैं. ये सुझाव आम जनता से 15 दिन के अंदर देने के लिए कहा गया है. साथ ही इससे जुड़ी अगर कोई आपत्ति भी है तो उसे भी दो हफ्ते में दर्ज कराएं. 15 दिन बाद मिले आवदेन और आपत्तियों पर विचार किया जाएगा.

सरकार की ओर से ये साफ किया गया है कि 15 दिन में जनता के सुझाव और आपत्तियों को अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग, विधानसभा के अलावा बेंगलूरु-560001 को भेजी जा सकती हैं. बरहाल कर्नाटक अगर इस प्रस्ताव को लागू कर पाता है तो ये देश का पहला ऐसा राज्य बन जाएगा जहां एंटरटेनमेंट टैक्स समेत फिल्मों की टिकट 200 रुपए से ज्यादा नहीं होगी. ऐसे में न सिर्फ फिल्में देखने वालों की रुचि और बढ़ेगी बल्कि फिल्मों को भी ज्यादा से ज्यादा दर्शक मिलेंगे. हालांकि इससे इंडस्ट्री को कितना फायदा या नुकसान होता है यह एक बहस का विषय है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BOLLYWOODMore posts in BOLLYWOOD »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CelebritiesMore posts in Celebrities »
More from EntertainmentMore posts in Entertainment »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from KARNATAKAMore posts in KARNATAKA »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *