Press "Enter" to skip to content

आइपीएल के बाद स्टेडियम के पास भगदड़, मौत और जख्म

आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2025 जीत लिया है और इसके बाद पूरी टीम का बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में सम्मान हो रहा है. हालांकि, इस सम्मान के दौरान कुछ ऐसा हो गया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं होगी.

दरअसल, चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ हो गई और इसमें 7 लोगों की मौत हो गई. इस भगड़ में 20 लोग घायल भी हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 लोगों की हालत गंभीर है. भगदड़ में मारे गए लोगों में महिला भी शामिल हैं.

रिपोर्ट्स की मानें तो आरसीबी की विक्ट्री परेड में शामिल लोग बड़ी संख्या में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मौजूद थे. पुलिस ने उन्हें काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया और इसके बाद भगदड़ मच गई. विक्ट्री परेड का आगाज शाम 5 बजे होना था लेकिन ऐसा हो नहीं पाया.

खिलाड़ी कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया से मिलने विधानसभा पहुंचे हैं और इसके बाद खिलाडिय़ों की टीम बस चिन्नास्वामी स्टेडियम तक जाएगी. यहां बड़ी बात ये है कि पूरे रास्ते पर हजारों की संख्या में लोग हैं, जिसके बाद उन्हें संभालना मुश्किल हो गया है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from KARNATAKAMore posts in KARNATAKA »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *