Press "Enter" to skip to content

सोशल मीडिया पर हुआ विवाद, बेंगलुरु से बुलाकर किया ठांय-ठांय

बेगूसराय में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के मचहा गांव का है, जहां देर शाम फेसबुक पर हुए विवाद को लेकर एक युवक को पहले फोन कर बुलाया गया और फिर उस पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की गई।

गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। गोलीबारी की इस वारदात के पीछे सोशल मीडिया पर हुई कहासुनी को कारण बताया जा रहा है, जिसने देखते ही देखते खूनी रंजिश का रूप ले लिया।

घायल युवक की पहचान डुमरी गांव निवासी रामचंद्र यादव के पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है। वह बेंगलुरु में काम करता है और कुछ दिनों के लिए गांव आया था। शाम को वह अपने घर पर ही था।

तभी मचहा गांव निवासी सूरज कुमार ने उसे फोन कर मचहा चौक पर बुलाया। जैसे ही गौतम वहां पहुंचा, पहले से घात लगाए दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उस पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सोशल मीडिया से उपजा विवाद ही हमले की मुख्य वजह प्रतीत हो रही है, हालांकि किसी पुराने रंजिश से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया गया है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from KARNATAKAMore posts in KARNATAKA »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *