समस्तीपुर में श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय की ओर से दिव्यांगजनों के लिए नियोजन सहायता के लिए नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन कैम्प का आयोजन सरयुग महाविद्यालय में किया गया.

इसमें सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक विवेक कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए.



कैम्प का उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने किया. कार्यकम में पदाधिकारियों को पौधा देकर स्वागत किया गया.



इस कैंप में दिव्यांगजनों को उनके लिए संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई. पदाधिकारियों ने लोगों को जानकारियों प्रदान की. पदाधिकारियों ने अभ्यर्थियों द्वारा पूछे गये सवालों का उत्तर देकर सन्तुष्ट किया.





























Be First to Comment