Press "Enter" to skip to content

इन मंदिरों पर अब हर सप्ताह मनेगा गैर संचारी रोग दिवस

सीतामढ़ी जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर अब गुरुवार को गैर संचारी रोग दिवस का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निर्देशक सुहर्ष भगत ने बिहार के सभी सिविल सर्जन को पत्र दिया है.

निर्देश के आलोक में सीएस डॉ अखिलेश कुमार ने सभी पीएचसी प्रभारी को पत्र द्वारा इसके अनुपालन का निर्देश दिया है. सीएस को जारी पत्र में राज स्वास्थ्य समिति के ईडी ने कहा कि जिले में संचालित सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, जिसमें उप स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक केंद्र व शहरी प्राथमिक केंद्र शामिल है, पर प्रत्येक गुरुवार को गैर संचारी रोग दिवस मनाया जाए.

इस दिन इन संस्थानों पर निर्धारित लक्ष्य के अनुसार, पापुलेशन इन्यूमेरेश, सीबेयक प्रपत्र भरना व गैर संचारी रोगों की जांच होगी. साथ ही इस कर से जुड़े आंकड़ों को एमसीडी पोर्टल पर अपलोड भी करना जरूरी होगा.

साथ ही इस दौरान एमसीडी स्क्रीनिंग के लिए ले जाने वाले लोगों का शुगर एवं बीपी की जांच करनी होगी. पत्र में कहा गया कि हाई बीपी व शुगर के मरीजों को जीवन भर इसकी दवा खानी होती है.

ऐसे में 30 साल से अधिक उम्र के बीपी व शुगर के मरीजों को फॉलो अप के बाद उन्हें एक-एक माह की दवा देनी होगी. साथ ही फॉलोअप के लिए स्वास्थ्य केंद्रों तक लाने वाली आशा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रोत्साहन राशि दी जानी है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from NewsMore posts in News »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *