बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जहां एक ओर तेज बारिश और हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर आकाशीय बिजली का कहर जानलेवा साबित हो रहा है.

राज्य भर में बिजली गिरने की घटनाओं में 6 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हैं. मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है.


मौसम विभाग ने बताया है कि मंगलवार और बुधवार को बिहार के 21 जिलों में तेज हवाएं, मध्यम से भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है. खासकर पटना, समस्तीपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, नालंदा और लखीसराय में अगले 3 घंटे में भारी बारिश हो सकती है.


प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिजली गिरने के दौरान खुले में न रहें, पेड़ के नीचे या खेत में शरण न लें और सुरक्षित स्थान पर शरण लें. थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है.
































Be First to Comment