Press "Enter" to skip to content

स्नातक में नामांकन के लिए जारी होगा शिड्यूल

इंटर परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद नये सत्र के तहत स्नातक नामांकन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है। टीएमबीयू में स्नातक सत्र 2025-29 में नामांकन का शिड्यूल अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है।

चार वर्षीय स्नातक कोर्स च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के छात्र-छात्राओं का नामांकन लिया जायेगा। डीएसडब्ल्यू प्रो विजेंद्र कुमार ने कहा कि नामांकन को लेकर जल्द ही कमेटी की बैठक बुलायी जायेगी।

कुलपति से निर्देश मिलते ही इस दिशा में तेजी से आगे की प्रक्रिया की जायेगी, ताकि समय रहते हुए छात्र-छात्राओं का नामांकन लिया जा सके। नये सत्र के तहत कॉलेजों में समय से पढ़ाई शुरू हो सके।

बिहार बोर्ड ने इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया है। सफल होने वाले छात्र-छात्राएं आगे की पढ़ाई को लेकर तैयारी कर रहे हैं।

Share This Article
More from BHAGALPURMore posts in BHAGALPUR »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from KHAGARIAMore posts in KHAGARIA »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *