Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर की मेयर ने उत्तराखंड में ‘ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स’ की 117वीं कार्यकारिणी बैठक को किया संबोधित

मुजफ्फरपुर नगर निगम की मेयर निर्मला देवी साहू ने उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित होटल नटराज में आयोजित ‘ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स’ की 117वीं कार्यकारिणी बैठक को संबोधित किया। इस उच्च स्तरीय बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री व ऋषिकेश के विधायक मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, ऋषिकेश के मेयर शंभू पासवान और महाराष्ट्र की मेयर श्रीमती रितु तावड़े सहित देश भर के प्रमुख नगरों के मेयर और प्रतिनिधि शामिल हुए।

ब्मेयर निर्मला देवी साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और बिहार भर में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने और शहरों व कस्बों में गरीबों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर गंभीर चर्चा की। इस वर्ष की कार्यकारिणी बैठक का मुख्य विषय ‘स्वच्छ राष्ट्र में योगदान और विकसित भारत के दृष्टिकोण का समर्थन’ करना है। मेयर ने कहा कि जब हमारे व्यक्तिगत शहर स्वच्छ होंगे, तभी हमारा पूरा देश स्वच्छ और समृद्ध बनेगा।

मेयर ने बताया कि मुजफ्फरपुर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। इसके तहत लिगेसी वेस्ट डिस्पोजल टेंडर के जरिए पुराने कचरे का व्यवस्थित प्रबंधन, एमआरएफ प्लांट की स्थापना और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रणाली को और अधिक सुलभ व सुविधाजनक बनाया जा रहा है।

मेयर ने ऑल इंडिया मेयर काउंसिल के सदस्यों और ऋषिकेश के मेयर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग की वैश्विक नगरी ऋषिकेश में इस बैठक के आयोजन से सभी को एक नई ऊर्जा और उत्साह मिला है। यह ऊर्जा हमें ‘स्वच्छ और स्वस्थ भारत’ के साथ-साथ ‘विकसित भारत मिशन’ के संकल्प को पूरा करने में मदद करेगी।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from UTTARAKHANDMore posts in UTTARAKHAND »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *