Press "Enter" to skip to content

विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मानसून सत्र में लिया हिस्सा; सरकार ने विपक्ष के हमलों का जवाब देने की तैयारी की

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को विधानसभा पहुंचे और सदन की कार्यवाही में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के विधानसभा पहुंचने के बाद एनडीए खेमे में सक्रियता बढ़ गई। मानसून सत्र को लेकर सरकार और विपक्ष दोनों ने अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर रखी है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के विधानसभा पहुंचते ही पार्टी नेताओं और विधायकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद 11 बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू होगी तो सीएम सम्राट हिस्सा लेंगे और राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। सरकार की ओर से सत्र के दौरान विकास योजनाओं, कानून व्यवस्था, रोजगार, शिक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी है।

बिहार विधानसभा का यह मानसून सत्र राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सत्र के दौरान विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है, वहीं सत्ता पक्ष भी अपने कामकाज और उपलब्धियों को जनता के सामने रखने की रणनीति बना चुका है। सरकार की ओर से हाल के महीनों में शुरू की गई योजनाओं, रोजगार के अवसरों, आधारभूत संरचना के विकास और प्रशासनिक सुधारों को सदन में प्रमुखता से रखा जा सकता है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *