बिहार को जल्द ही सड़क संपर्क के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। राज्य के सबसे लंबे पुल का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है और यदि सब कुछ तय समय के अनुसार हुआ तो अगले करीब आठ महीने में इस पुल पर वाहनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। कोसी नदी पर बन रहा यह विशाल पुल न सिर्फ बिहार के कई जिलों की दूरी कम करेगा, बल्कि नेपाल सीमा तक आवागमन भी पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान और तेज हो जाएगा।
करीब 28.918 किलोमीटर लंबे पुल सह सड़क परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से अंतिम चरण में है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के अनुसार परियोजना का लगभग 96.6 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। यह परियोजना पूरी होने के बाद भागलपुर, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल और आसपास के क्षेत्रों के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।












Be First to Comment