Press "Enter" to skip to content

अनोखे अंदाज में पार्लियामेंट पहुंचे पप्पू यादव, ओवरकोट पर लिखे नारों से साधा NDA सरकार पर निशाना

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव अपने अलग-अलग अंदाज को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। सोमवार को वह संसद के मानसून सत्र के पहले दिन एक खास अंदाज में पहुंचे, जिसने मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

पप्पू यादव ने एक ऐसा ओवरकोट पहन रखा था, जिसका आगे का हिस्सा सफेद और पीछे का हिस्सा केसरिया रंग का था। इस ओवरकोट पर कई राजनीतिक संदेश लिखे हुए थे। उन्होंने इस पहनावे के जरिए सरकार पर निशाना साधा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी राजनीतिक हमला किया।

पप्पू यादव ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए फेसबुक पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री जी को अपनी निजी गरिमा का ख्याल न हो तो कम से कम पद की मर्यादा रखना चाहिए। वैसे मैं पीएम साहब की बात कर रहा हूं, किसी 76 साल के बच्चे की नहीं, जिसे मर्यादा और गरिमा की समझ न हो।”

उनके ओवरकोट के पीछे की ओर राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित घोटाले और भ्रष्टाचार को लेकर कई संदेश लिखे थे। इसमें लिखा था, “चंदा चोरी पर सरकार मौन क्यों? इस महाघोटाले का मास्टरमाइंड कौन? आस्था का सौदा मंजूर नहीं, दोषियों को जेल भेजो। भगवान के नाम पर व्यापार, शर्म करो सरकार। राम नाम की लूट मची है, अंधेर नगरी चौपट राजा।” वहीं, ओवरकोट के आगे के हिस्से पर नीट पेपर लीक और भ्रष्टाचार से जुड़े संदेश लिखे गए थे। पप्पू यादव ने सरकार से अपील की कि नीट पेपर लीक जैसे मामलों से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए।

सोमवार से संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हुई। सत्र के पहले ही दिन नीट पेपर लीक, राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ा मामला, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और सोनम वांगचुक के अनशन जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। वहीं, लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों की कार्यवाही कई बार बाधित हुई। कई विपक्षी सांसद पोस्टर और बैनर लेकर सदन में पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए थी। वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे बच्चों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *