Press "Enter" to skip to content

लेखनी का सम्मान, मुजफ्फरपुर का गौरव: साहित्यकार अभिषेक प्रियदर्शी ‘राही’ सुमित्रानंदन पंत सम्मान से अलंकृत

मुजफ्फरपुर, बिहार हिन्दी साहित्य की पावन धरती पर एक बार फिर गर्व का क्षण तब आया, जब बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला निवासी युवा साहित्यकार एवं पत्रकार अभिषेक प्रियदर्शी ‘राही’ को उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक साधना और समाजोन्मुख लेखनी के लिए प्रतिष्ठित ‘सुमित्रानंदन पंत सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अभिषेक प्रियदर्शी ‘राही’ को देश के प्रतिष्ठित प्रकाशन समूह ‘दि ग्राम टुडे’ की ओर से प्रदान किया गया।

अभिषेक प्रियदर्शी ‘राही’ की लेखनी केवल शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि समाज की संवेदनाओं, संघर्षों और उम्मीदों की सशक्त अभिव्यक्ति है। साहित्य के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और निरंतर सृजनशीलता ने उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है, जहां उनका सम्मान पूरे मुजफ्फरपुर और बिहार के साहित्यिक जगत के लिए गर्व का विषय बन गया है।

‘दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह’ परिवार ने उनके साहित्यिक योगदान की सराहना करते हुए सम्मान पत्र जारी किया। समूह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय, समूह संपादक डॉ. शिवेश्वर पाण्डेय तथा प्रधान संपादक सुभाष चंद्र पाण्डेय ने संयुक्त रूप से उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

युवा साहित्यकार कुमार संदीप ने भावुक शब्दों में कहा कि अभिषेक प्रियदर्शी ‘राही’ मुजफ्फरपुर जिले के गौरव हैं। उनकी लेखनी समाज को नई दिशा और प्रेरणा देती है। यह सम्मान हम सभी साहित्यप्रेमियों के लिए हर्ष और गर्व का विषय है। अभिषेक प्रियदर्शी ‘राही’ की इस उपलब्धि पर दिल्ली से लेकर बिहार तक साहित्यिक जगत से जुड़े अनेक बुद्धिजीवियों, लेखकों, पाठकों ने हर्ष जताया है और अभिषेक जी को बहुत बहुत बधाई दी है।

मुजफ्फरपुर के गुरु दीक्षा परिवार के विद्यार्थियों ने अभिषेक को शुभकामनाएं और बधाइयां दीं। गुरु दीक्षा परिवार के गुरुजनों का कहना है कि यह सम्मान केवल एक साहित्यकार का सम्मान नहीं, बल्कि उस साहित्यिक चेतना का सम्मान है जो नई पीढ़ी को संवेदनशील, जागरूक और सृजनशील बनने की प्रेरणा देती है। निस्संदेह, अभिषेक प्रियदर्शी की यह उपलब्धि आने वाले समय में युवा रचनाकारों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और हिन्दी साहित्य के आकाश में उनकी लेखनी नई ऊंचाइयों को स्पर्श करती रहेगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CelebritiesMore posts in Celebrities »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from EntertainmentMore posts in Entertainment »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *