Press "Enter" to skip to content

शूटरों ने जानवरों का किया शिकार, खेतों में शव होने से किसानों को हुई परेशानी

हाजीपुर के सदर प्रखंड क्षेत्र के गौसपुर ईजरा चौर में वन विभाग की कार्रवाई के बाद गंभीर लापरवाही सामने आई है. लोगों के अनुसार विभाग से आए शूटरों ने क्षेत्र में नीलगायों को निशाना बनाया, जिसमें करीब दो दर्जन नीलगायों की मौत हो गई.

ग्रामीणों का आरोप है कि शव खुले में पड़े रहने के कारण पूरे इलाके में तेज दुर्गंध फैल गई, जिससे किसानों और राहगीरों को भारी परेशानी हुई.

किसानों का कहना है कि अभी खेतों की जुताई और बुआई का समय है, लेकिन खेतों में पड़े मृत जानवरों के कारण वे काम शुरू नहीं कर पा रहे हैं. दुर्गंध और अस्वच्छता के कारण किसान खेतों में जाने से भी कतरा रहे हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले में पड़े मृत जानवरों से दुर्गंध के साथ-साथ संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है. ऐसे शवों पर कुत्ते, कौए और मक्खियां मंडराने लगती हैं, जिससे आसपास के इलाके में बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है.

लोगों का कहना है कि कार्रवाई के बाद मृत जानवरों के निस्तारण की जिम्मेदारी विभाग की थी, लेकिन लापरवाही के कारण पूरा क्षेत्र प्रभावित हो रहा है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HAJIPURMore posts in HAJIPUR »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *