बांका: अमरपुर प्रखंड क्षेत्र की भीखनपुर पंचायत अंतर्गत महौता गांव में कटखने बंदर का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले दस दिनों से बंदर के हमले में दर्जनों ग्रामीण घायल हो चुके हैं. वहीं सात लोगों को गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर किया गया है.

ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार शिकायत के बावजूद भी वन विभाग की टीम द्वारा अभी तक कोई रेस्क्यू अभियान नहीं चलाया गया है, जिससे लोगों में आक्रोश है.


ताजा मामला शुक्रवार की सुबह का है, जब महौता गांव में घर के आंगन में काम कर रहे 55 वर्षीय रामजी शर्मा पर कटखने बंदर ने हमला कर दिया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया.



अस्पताल में डॉक्टर सौरभ कुमार ने घायल का प्राथमिक उपचार किया. डॉक्टर के अनुसार घायल की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है.


इधर, ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द कटखने बंदर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाने की मांग की है ताकि लोगों को इस आतंक से राहत मिल सके.
























Be First to Comment