बिहार के रोहतास जिले से कानून के कथित दुरुपयोग और पुलिसिया लापरवाही का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

यहां नौहट्टा थाना पुलिस ने महज 9 साल के एक बच्चे पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC-ST) अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।



बच्चों के आपसी विवाद में गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज होने के बाद अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, नौहट्टा थाना क्षेत्र में बच्चों के बीच खेल-खेल में कहासुनी और मारपीट हुई थी।



इस संबंध में 7 दिसंबर 2025 को एक पक्ष की महिला द्वारा थाने में आवेदन दिया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई के नाम पर चार बच्चों सहित अन्य लोगों को नामजद करते हुए SC-ST एक्ट समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर ली। आरोप था कि बच्चों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हुई है।


















Be First to Comment