सोशल मीडिया का नशा और वर्चुअल दुनिया में छा जाने की सनक कभी-कभी असली जिंदगी को तबाह कर देती है। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां रील बनाने को लेकर हुए विवाद में एक पत्नी ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के लिए महिला ने एक वीडियो का सहारा लिया और हत्या का तरीका सीखा।


पुलिस की जांच में सामने आया है कि 25 वर्षीय कैलाश और उसकी पत्नी के बीच काफी समय से तनाव चल रहा था।


कैलाश को अपनी पत्नी का रील डालना और सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताना पसंद नहीं था। घटना वाले दिन दोनों एक शादी समारोह में गए थे।


वहां नाचने और वीडियो बनाने को लेकर दोनों के बीच सबके सामने कहासुनी हो गई। पति ने पत्नी के चरित्र पर भी शक जताया जो विवाद का मुख्य कारण बना।



















Be First to Comment