Press "Enter" to skip to content

गर्लफ्रेंड के साथ लिव इन में रहने वाले ने की हत्या, फिर शव के पास सोता रहा घंटों तक

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर महिला के साथ लिव-इन रिलेशन में रहना शुरू किया और फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या के बाद आरोपी महिला के शव के साथ ही उसी घर में सोया रहा। इसके बाद वह घर पर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया।

तीन दिन तक महिला का शव कमरे में सड़ता रहा, जब बदबू फैलने लगी तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। यह वारदात कानपुर के रायपुरवा थाना क्षेत्र की है। आरोपी की पहचान वाहिद नामक युवक के रूप में हुई है, जो खुद को ‘रोहित’ बताकर महिला के साथ रह रहा था।

मृतका की पहचान लक्ष्मीपुरवा शक्कर मिल खलवा निवासी महिला के रूप में हुई है। सात साल पहले महिला ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर वाहिद से शादी की थी। उस समय भी वाहिद ने अपना नाम रोहित बताया था। शादी के बाद महिला के परिजनों ने उससे रिश्ता तोड़ लिया था।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TOP VIDEOSMore posts in TOP VIDEOS »
More from UTTAR PRADESHMore posts in UTTAR PRADESH »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *