Press "Enter" to skip to content

आपरेशन सतर्क में विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया कोलकाता का युवक

गया जी. ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक की पहचान कोलकाता के पथरियाघाट के रहनेवाले सतीश कुमार के रूप में की गयी है.

इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि सीआइबी निरीक्षक प्रभारी चंदन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक पवन कुमार, आरक्षी राकेश कुमार सिंह, आरक्षी शशि शेखर, आरक्षी अमित कुमार, आरक्षी देवेंद्र प्रसाद सहित अन्य जवानों के सहयोग से गया रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाया जा रहा था.

इसी दौरान एक नंबर प्लेटफॉर्म स्थित हावड़ा इंड के पास एक व्यक्ति संदिग्धावस्था में दो बैग के साथ बैठा पाया गया. पुलिस द्वारा पूछताछ की गयी तो घबराने लगा.

पुलिस ने बैग को चेक किया तो बैग से 20 बोतल विदेशी शराब पायी गयी. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *