छठ महापर्व के मौके पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुजफ्फरपुर जंक्शन के दोनों ओर होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा. ऐसा पहली बार होगा क्योंकि अब तक सिर्फ एक तरफ ही होल्डिंग एरिया बनाया जाता था. इस बार जंक्शन के उत्तरी और दक्षिणी छोर पर होल्डिंग एरिया की विशेष व्यवस्था की जाएगी. इसका निर्माण दीपावली के बाद किया जाएगा.

एक हजार यात्रियों को बैठने की सुविधा
इन दोनों होल्डिंग एरिया में लगभग एक हजार यात्रियों के बैठने की व्यवस्था रहेगी. यहां कालीन से लेकर कुर्सी तक रहेगी. इसके अलावा पेयजल आदि की सुविधा भी दी जाएगी.



होल्डिंग एरिया में आरपीएफ के अफसर व जवानों के अलावा टीटीई व अन्य रेलकर्मियों की भी तैनाती की जाएगा. इस एरिया में यात्रियों को ट्रेनों के परिचालन से जुड़ी ताजा जानकारी मिलती रहेगी.



21 दिनों के लिए बनेगा होल्डिंग एरिया
समस्तीपुर रेल मंडल के अनुसार छठ पर्व के दौरान 21 दिनों के लिए होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा. इस कड़ी में प्लेटफॉर्म पर भीड़ को रोकने के लिए पहले यात्रियों को होल्डिंग एरिया में बैठाया जाएगा.


ट्रेन के आने पर संबंधित यात्री प्लेटफॉर्म पर जाएंगे. सावधानी के तौर पर भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा को लेकर प्लेटफॉर्म से लेकर फुट ओवरब्रिज तक सुरक्षा बलों की तैनाती रहेगी.





























Be First to Comment