Press "Enter" to skip to content

रामलीला स्टेज के नीचे मिला आठ वर्षीय बच्ची का शव

मानपुर. पिछले कई दिनों से चल रहे रामलीला सांस्कृतिक कार्यक्रम के स्टेज के नीचे से आठ वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया गया है. बच्ची अपने घर से सुबह 11 बजे निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी थी. इसके बाद परिजन उसे खोज रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था.

घटना से मृतक परिवार और गांव में गहरा आक्रोश व्याप्त है. गांववालों में चर्चा है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गयी है, हालांकि पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

घटना स्थल से एफएसएल ने उठाया नमूना
घटना स्थल से एफएसएल टीम पहुंची और आवश्यक नमूने उठाये. बच्ची का शव मंगलवार दोपहर पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया. मृतका की पहचान गांव के एक मजदूर परिवार की बेटी के रूप में हुई है. शव बरामद होने की जगह से उसका घर महज 200 गज दूरी पर स्थित है.

घटना की जानकारी पाते ही मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी, डीएसपी सुनील कुमार पांडेय, अपर थाना अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, एसआइ मोहम्मद इमरान समेत अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गये. परिवार के अनुसार बच्ची घर से खेलने के लिए सुबह 11 बजे निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी.

खोजबीन के दौरान शव का पता चला. घटनास्थल पर पहुंचे युवा कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह के पुत्र डॉ शशि शेखर सिंह, मुखिया राकेश सिंह उर्फ संतु ने परिवार को आश्वासन दिया कि अपराधी को जल्द पकड़ लिया जायेगा और सरकार से उचित मुआवजा सुनिश्चित किया जायेगा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *