Press "Enter" to skip to content

स्कूल से घर लौट रहे बच्चों पर आवारा कुत्तों के झुंड ने कर दिया हमला

औराई थाना क्षेत्र के नयागांव पंचायत में मंगलवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूल से घर लौट रहे बच्चों पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया. घटना शाम करीब चार बजे की है. बताया जा रहा है कि बच्चे जैसे ही स्कूल से लौट रहे थे, उसी दौरान गांव के पास स्थित एक रास्ते पर अचानक कुत्तों के झुंड ने उन्हें घेर लिया और एक-एक कर कई बच्चों को काट लिया.

इस हमले में कुल 12 बच्चे घायल हो गए हैं, जिनमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर लाठियों और डंडों की मदद से कुत्तों को भगाया, तब जाकर बच्चों को उनके चंगुल से छुड़ाया जा सका.

घटना के तुरंत बाद सभी घायल बच्चों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र औराई लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चार गंभीर रूप से घायल बच्चों को बेहतर इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

गंभीर रूप से घायल बच्चों की पहचान नयागांव निवासी मोहम्मद जुनैद के 12 वर्षीय पुत्र मोहम्मद इरशाद, अवधेश कुमार के 8 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार, संजीत कुमार की 7 वर्षीय पुत्री अनुराधा कुमारी और संजीव साहनी के 10 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में की गई है. अन्य सात बच्चों का इलाज औराई पीएचसी में चल रहा है, जिनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *