बिहार के समस्तीपुर रेल मंडल प्रशासन ने 8 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया है. रेल मंडल ने यह फैसला दशहरा, दीवाली और छठ महापर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लिया है. इसके लेकर रेलवे की तरफ से शेड्यूल भी जारी किया गया है.

समस्तीपुर-दौराई स्पेशल व जयनगर-उधना स्पेशल
इस कड़ी में समस्तीपुर-दौराई स्पेशल (09618) 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को समस्तीपुर से रवाना होगी. दौराई-समस्तीपुर स्पेशल (09617) अब 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी. इसी तरह उधना-जयनगर स्पेशल (09031) 28 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी. जयनगर-उधना स्पेशल ट्रेन (09032) भी 29 दिसंबर तक दौड़ेगी.




मुजफ्फपुर-आनंद विहार स्पेशल (05219) 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी.
आनंद विहार-मुजफ्फपुर स्पेशल ( 05220) 19 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को दौड़ेगी.
रक्सौल-उधना स्पेशल (05559) अब 04 अक्टूबर से 27 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी.
उधना-रक्सौल स्पेशल (05560) 05 अक्टूबर से 28 दिसंबर तक दौड़ेगी.



मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल ट्रेन (09189) अब 04 अक्टूबर से 27 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी. कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल (09190) के परिचालन अवधि का विस्तार किया गया है. यह ट्रेन अब 07 अक्टूबर से 30 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी.

























Be First to Comment