गयाजी के युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर है. श्रम संसाधन विभाग की ओर से अवर प्रादेशिक नियोजनालय, केंदुई, में आगामी 1 सितंबर को रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा.

इस शिविर में वी-मार्ट प्राइवेट लिमिटेड, मानपुर, गयाजी कंपनी चयनित युवाओं की भर्ती करेगी. जानकारी के अनुसार इस रोजगार शिविर में इंटर पास युवा भाग ले सकते हैं.



इसके लिए उन्हें शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी, खुद की फोटो व बायोडाटा के साथ तय समय पर शिविर में आना अनिवार्य होगा. कंपनी की तरफ से कस्टमर सेल्स एसोसिएट (सीएसए) पद के लिए 8 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा.



चयनित युवाओं को कंपनी की तरफ से 9200 रुपए तक का मासिक वेतन दिया जाएगा. साथ ही उन्हें प्रोत्साहन राशि (इन्सेंटिव) भी मिलेगी. यह उनकी कार्यक्षमता व टारगेट के अनुसार दिया जाएगा.



























Be First to Comment