भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों के लिए अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 अगस्त से 4 सितंबर तक अलग-अलग राज्यों में लगातार बारिश होगी और कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 30 अगस्त तक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात क्षेत्र, केरल और तटीय कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। गुजरात और महाराष्ट्र में अगले 7 दिनों तक बारिश जारी रहने का अनुमान है। 30 अगस्त को मराठवाड़ा में भी तेज बारिश हो सकती है।



30 और 31 अगस्त को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड में 30 अगस्त से 2 सितंबर तक अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच तेज बारिश का अनुमान है।



बिहार में 30 अगस्त को भारी बारिश के आसार हैं। झारखंड में 30 अगस्त और 2 सितंबर को तेज बारिश हो सकती है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक भारी बारिश होने की संभावना है।























Be First to Comment