जदयू कार्यालय में शनिवार को रीगा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी प्रखंड के सक्रिय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष विनोद राय पटेल की अध्यक्षता में हुई.

विधानसभा प्रभारी दीपक पटेल का स्वागत किया गया. पटेल ने कहा कि 2025 से 30, फिर से नीतीश का नारा देना है, क्योंकि बिहार में जितना विकास नीतीश कुमार के शासन में हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ था.



प्रदेश के नेता अजीत कुमार पटेल ने कहा कि 2005 में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का पदभार संभाला, तब से आज तक विकास के प्रति एक समान निष्ठा के साथ काम किया. कार्यक्रम को कैलाश बिहारी मिश्रा ने भी संबोधित किया.



वहीं, प्रखंड अध्यक्ष विनोद राय पटेल ने कहा कि पेंशन की राशि 1100 रुपये होने से बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी है. बिजली बिल माफ होने से आम लोगों के साथ-साथ किसानों में प्रसन्नता है.




मौके पर संतोष मालाकार, नागेंद्र ठाकुर, कैलाश बिहारी मिश्रा, सत्येंद्र सिंह, रघुनाथ सिंह व अरुण सिंह आदि उपस्थित थे.






























Be First to Comment