तीज के त्योहार से पहले सोने-चांदी के कीमतों में जोरदार उछाल आया है, सोना 10 ग्राम पर 1,100 रुपये बढ़ गया है और चांदी में 1 किलो पर 3,000 रुपये की तेजी आई है. इस अचानक बढ़ोतरी ने ग्राहकों को हैरान कर दिया.

त्योहारों का मौसम नजदीक है. ऐसे में तीज और गणेश चतुर्थी की तैयारियों ने बाजारों में रौनक बढ़ा दी है, लेकिन सोना-चांदी की कीमत बढ़ने से ग्राहकों की चिंता बढ़ गयी है. राजधानी पटना के ज्वेलरी बाजारों में लोग अपनी पसंद के गहनों की खरीदारी और बुकिंग कर रहे हैं.



अचानक बढ़े दाम देखकर कई लोग हैरान रह गए हैं. कल की तुलना में सोने की कीमत 10 ग्राम पर 1,100 रुपये बढ़ गई, जबकि चांदी में सिर्फ एक दिन के अंदर 1 किलो पर 3,000 रुपये की तेज बढ़ोतरी दिखी है. एक्सपर्ट का कहना है कि त्योहारों के समय गोल्ड और सिल्वर की मांग हमेशा बढ़ती है.



इस बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव ने भी सोने-चांदी के भाव पर असर डाला है. निवेशक इस तेजी से उत्साहित हैं और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इनकी कीमत और बढ़ सकती है.

































Be First to Comment