पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र के नगवा टांड में कर्ज के बोझ तले दबे एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही जानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया.

वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी टाउन–2 दीपक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की.



पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान मुन्नी खातून (उम्र करीब 35 वर्ष) के रूप में की गई है. आरोपी पति फिरोज आलम ने रात के समय घरेलू विवाद के बीच पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी.



डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि मृतका के बच्चों ने पुलिस को दिए बयान में स्पष्ट कहा है कि उनके पिता बार-बार मां से कहते थे कि बहुत लोन हो गया है, अगर पति-पत्नी में से कोई एक मर जाएगा तो सारा कर्ज माफ हो जाएगा. बच्चों के अनुसार, पिता की इसी सोच ने मां की जान ले ली.





















Be First to Comment