गया जी. बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय परिसर में 22 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संयुक्त आमसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान करीब 12 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जायेगा.

कार्यक्रम में गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, नवादा सहित आसपास के जिलों और झारखंड के सीमावर्ती चतरा, हजारीबाग तथा पलामू जिले से करीब पांच लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है.



बड़े पैमाने पर भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया है. डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी आनंद कुमार ने इसके लिए रूट चार्ट जारी किया है.



डीएम के अनुसार, पटना, जहानाबाद, दाउदनगर और अरवल से आने वाली बड़ी बसें दोमुहान फ्लाईओवर पार करने के बाद टोल प्लाजा पर रुकेंगी. वहां से उन्हें निर्धारित पार्किंग स्थल की ओर भेजा जायेगा. पार्किंग स्थल भर जाने पर बसों को डोभी की ओर डायवर्ट किया जायेगा. नालंदा और नवादा से आने वाली बसें वजीरगंज होते हुए सिटी पब्लिक स्कूल, मेहता पेट्रोल पंप और बुनियादगंज पुल पार कर कंडी-नवादा से बारा गुमटी होकर चाकंद मोड़ से पटना-गया-डोभी रोड पर निकलेंगी.डोभी-पटना फ्लाइओवर से आने वाली बसें आइआइएम पार्किंग में खड़ी होंगी.




डोभी-पटना फ्लाइओवर से आने वाली बसें दोमुहान फ्लाइओवर पार कर यदि आइआइएम पार्किंग में जगह होगी तो वहीं खड़ी होंगी. जगह नहीं मिलने पर उन्हें टोल प्लाजा पर रोककर यात्रियों को उतारने के बाद डोभी की ओर भेजा जायेगा. गया-बोधगया मार्ग से आने वाली बसें दोमुहान होकर सर्विस लेन से मेन लेन पर लाकर टोल प्लाजा भेजी जायेंगी और आगे डोभी की ओर पार्किंग में लगायी जायेंगी.








































Be First to Comment