Press "Enter" to skip to content

इश्क के फितूर में लुट गई लड़की, अब परिजन पहुंचे पुलिस के पास

मुजफ्फरपुर शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उससे 80 लाख की ज्वेलरी ठगने का गंभीर आरोप लगा है. यह घटना नगर थाना क्षेत्र की है. युवती के परिजनों ने इस संबंध में थाने में एक लिखित शिकायत दी है, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

आरोपी युवक के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. आरोपी युवक ने पहले लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया. धीरे-धीरे उसने लड़की को इमोशनल ब्लैकमेल करके उससे 80 लाख से अधिक रुपये की ज्वेलरी की ठगी कर ली. परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो वह लड़की से पूछताछ शुरू की. इसके बाद लड़की डरते- डरते परिजन को मामले की जानकारी दी. तब वे नगर थाने आकर घटना की लिखित शिकायत की.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि आरोपी युवक ने ठगी की 80 लाख की ज्वेलरी को एक फाइनेंस कंपनी में निवेश कर दिया है. इसको लेकर 10 से 15 पेज की एक स्टेटमेंट भी पुलिस को सौंपी है. जिसकी जांच पुलिस कर रही है.

पुलिस ने आरोपी युवक के पिता को नगर थाने बुलाया है और उनसे गहन पूछताछ कर रही है. माना जा रहा है कि आरोपी के पिता इस पूरे मामले में कुछ अहम जानकारी दे सकते हैं. पुलिस को आरोपी की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने में मदद मिलेगी. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस ठगी में और कोई व्यक्ति शामिल है या यह सिर्फ आरोपी युवक का ही कृत्य है.

नगर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. फिलहाल, युवती से ठगी की गयी ज्वेलरी को आरोपी युवक ने किस- किसी निजी फाइनेंस कंपनी में इनवेस्ट किया है. इसकी जांच की जा रही है. उसने किन- किन बैंक अकाउंट में रुपये डाले हैं. इसका भी आंकड़ा जुटाया जा रहा है. जो भी तथ्य सामने आएंगे इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *