Press "Enter" to skip to content

समर्थ पोर्टल पर नामांकन लेकर कायम की मिसाल

पूर्णिया विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने कहा कि देश के वीर सपूतों को नमन करता हूं और हमारे सेनानियों और सुरक्षा बलों को धन्यवाद देता हूं जो दिन-रात देश की रक्षा में लगे हैं.

पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की चर्चा करते हुए कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह ने कहा कि जल्द ही सभी महाविद्यालय में अतिथि शिक्षकों की बहाली होगी, जिसकी संपूर्ण तैयारी कर ली गई है.

कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने कहा कि सीबीसीएस कोर्स के अंतर्गत स्नातक सत्र 2025- 29 का नामांकन समर्थ पोर्टल से हुआ. समर्थ पोर्टल से नामांकन लेने वाला बिहार का पहला विश्वविद्यालय पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया बना. इसमें 60000 से अधिक छात्रों ने आवेदन किया और सफलतापूर्वक नामांकन कार्य संपन्न हो रहा है. इस समर्थ पोर्टल से पीजी का भी एडमिशन होना है.

कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने कहा कि कहा कि उन्होंने परीक्षा विभाग में भी कई बदलाव किए हैं जिसके अच्छे परिणाम दिख रहे हैं. सभी परीक्षा परिणाम जल्द जारी हो रहे हैं ,अंकों की प्रविष्टि मूल्यांकन केंद्र पर ही हो रही है जिससे समय की बचत के साथ-साथ पेंडिंग भी कम हो रहे हैं. अच्छी क्वालिटी की कॉपी को भी जेम्स के माध्यम से खरीदने की व्यवस्था की गई .  

कुलपति ने कहा कि पूर्णिया विश्वविद्यालय का अपना भवन बन रहा है जिसमें प्रथम फेज में एकेडमिक ब्लॉक, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, एग्जाम सेक्शन, इंडोर गेम बन रहा है. यह वर्ष 2026 के दिसंबर तक पूरा हो जाएगा. साथ ही दूसरे फेज की भी प्लानिंग भेजी जा रही है जिसमें छात्र और छात्राओं के हॉस्टल, पुस्तकालय भवन, गेस्ट हाउस ऑडिटोरियम, वीसी आवास, रजिस्टर आवास, शिक्षक और कर्मचारियों के क्वार्टर की व्यवस्था होगी. छात्रों और शिक्षकों के लिए इसमें सारी सुविधा उपलब्ध रहेगी.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CelebritiesMore posts in Celebrities »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PURNIAMore posts in PURNIA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *