पूर्णिया. भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि का आयोजन किया गया. मौके पर बनभाग स्थित भाजपा जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया व.

एनडीए गठबंधन के सभी जिलाध्यक्षों एवं सदर विधायक विजय खेमका ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया.





इस अवसर पर आगामी कार्यक्रम को लेकर एनडीए के सभी जिलाध्यक्ष के साथ बैठक भी की गयी.





बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष प्रकाश पटेल, लोजपा (रा) जिलाध्यक्ष सौरभ झा, हम जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव, रालोमो जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा, जिला महामंत्री संजीव सिंह, जिला महामंत्री संजय पोद्दार, जिला मंत्री सचिन रॉय, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश दास, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अशोक पासवान, आईटीसेल जिला संयोजक अमृत चौरसिया, राजा सिंह एवं अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.






























Be First to Comment