Press "Enter" to skip to content

आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार कृतसंकल्पित

जीविका दीदियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार कृतसंकल्पित है. उन्हें हर तरह के उद्यम से जोड़ा जा रहा है. कृषि उद्यमी बनकर जीविका दीदियां अपनी तकदीर गढ़ रही है. ये बातें समस्तीपुर जिले के शिवना में जीविका दीदियों के लिए कृषि उद्यमिता को लेकर आयोजित प्रशिक्षण के दौरान जेआरपी जयशंकर प्रसाद ने कही.

प्रशिक्षण का आयोजन लीड बैंक यूनियन बैंक की ओर आरसेटी की ओर से किया गया. सीएम नीलू कुमारी ने कहा कि जीविका दीदियों को समूह में बचत और जीविकोपार्जन की छोटी छोटी गतिविधियों से जोड़ने के बाद सरकार की ओर से उद्यमी बनाने की हर संभव कोशिश की जा रही है.

प्रशिक्षक कृष्ण कुमार तिवारी राजू ने कहा कि जीविका दीदियों को कृषि उद्यमिता के तहत व्यवसाय को बेहतर और व्यवस्थित ढंग से चलाने का हुनर सिखाया जाता है. ताकि जीविका दीदियां आत्मनिर्भरता की ओर उन्मुख हो सके. 14 दिवसीय प्रशिक्षण में 35 जीविका दीदियां भाग ले रही है.

मौके पर कंचन देवी, चंद्रकला देवी, शोभा देवी, आरती देवी, विभा देवी, सरिता देवी, काजल देवी, रेणु देवी, सोनिया देवी, रीता देवी, जमुनी देवी, फूलवंती देवी मौजूद थी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JOBSMore posts in JOBS »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *